कांशीराम जयंती पर चेयरमैन प्रतिनिधि जहीर अहमद ने राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल नोएडा में अर्पित किए श्रद्धा सुमन।

बदायूं जिले के नगर पंचायत वजीरगंज चेयरमैन नूर सबा बेगम प्रतिनिधि जहीर अहमद ने कांशीराम जयंती पर चेयरमैन प्रतिनिधि जहीर अहमद ने राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल नोएडा में अर्पित किए श्रद्धा सुमन। वजीरगंज नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि ने गौतम बुद्ध नगर पहुंचकर मान्यवर कांशीराम जी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि


 बदायूं नगर पंचायत वजीरगंज के चेयरमैन प्रतिनिधि जहीर अहमद ने आज 15 मार्च 2026 को मान्यवर श्री कांशीराम जी की जन्म जयंती के शुभ अवसर पर राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल, नोएडा (गौतम बुद्ध नगर) पहुंचकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर जहीर अहमद ने मान्यवर कांशीराम जी के सामाजिक न्याय, समानता और बहुजन समाज के उत्थान के लिए किए गए संघर्षों को याद किया। उन्होंने कहा कि मान्यवर कांशीराम जी ने समाज के वंचित, शोषित और पिछड़े वर्गों को नई दिशा देने का कार्य किया, जिसे हमेशा याद रखा जाएगा।




 उन्होंने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने और सामाजिक समरसता, भाईचारे तथा जनसेवा के संकल्प को दोहराया। इस अवसर पर मंडल और जिले के सभी कोऑर्डिनेटर और पदाधिकारी साथ रहे।

समीक्षाएँ एवं टिप्पणियाँ

Share this:



No comments:

Post a Comment

Score 4 out of 5 based on 1560 reviews
CLOSE ADS
CLOSE ADS