Home / बदायूं
Showing posts with label बदायूं. Show all posts
Showing posts with label बदायूं. Show all posts
ब्यूरो रिपोर्ट सर्वेश उपाध्याय बदायूं
वजीरगंज के तन्मय सिंह ने कठिन सैन्य प्रशिक्षण पूरा कर भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट का पद हासिल किया है। पासिंग आउट परेड के बाद वह आधिकारिक तौर पर सेना का हिस्सा बन गए हैं। तन्मय के पिता पी.पी.एस. सुरसेना में केंद्र अधिकारी हैं, जबकि उनकी माता गृहिणी हैं।
उनकी बड़ी बहन सी.डी.आर.आई. लखनऊ में शोधरत हैं। बेटे की इस उपलब्धि पर माता-पिता ने खुशी व्यक्त करते हुए इसे परिवार, वजीरगंज और पूरे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण बताया।तन्मय ने अपनी शुरुआती शिक्षा वजीरगंज कस्बे से प्राप्त की। उन्होंने बदायूं के ब्लूमिंगडेल स्कूल से हाई स्कूल 10 सीजीपीए के साथ उत्तीर्ण किया। इसके बाद केंद्रीय विद्यालय इफको से इंटरमीडिएट और रोहिलखंड विश्वविद्यालय, बरेली से स्नातक की पढ़ाई पूरी की।
उन्होंने संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सीडीएस (कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज) परीक्षा उत्तीर्ण की और ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी, चेन्नई से कमीशन व प्रशिक्षण प्राप्त कर सेना में शामिल हुए। देश सेवा शुरू से ही उनका लक्ष्य रहा है, जिसमें प्रवक्ता श्री कौशल कुमार सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा। तन्मय सिंह को ऐतिहासिक लद्दाख स्काउट रेजीमेंट में तैनाती मिली है। वह अब लद्दाख में देश की सीमाओं की रक्षा करेंगे
Subscribe to:
Posts (Atom)
Score 4 out of 5 based on 1560 reviews
CLOSE ADS
CLOSE ADS

