Home / NEWS
Showing posts with label NEWS. Show all posts
Showing posts with label NEWS. Show all posts
ओम बगलामुखी जन सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में जनसेवा के कार्यों को किया गया याद
वजीरगंज (बदायूं)। नगर पंचायत वजीरगंज स्थित विकलांग आश्रम में शनिवार को पूर्व मंत्री एवं पूर्व सांसद डीपी यादव का जन्मदिन उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। विकलांग आश्रम वजीरगंज एवं ओम बगलामुखी जन सेवा ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समर्थक, सामाजिक कार्यकर्ता और क्षेत्र के गणमान्य लोग शामिल हुए।
कार्यक्रम का शुभारंभ डीपी यादव के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना के साथ किया गया। इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं आश्रम अध्यक्ष उनीश पाल सिंह ने पूर्व मंत्री डीपी यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि डीपी यादव ने अपने सार्वजनिक जीवन में जनहित के अनेक कार्य किए हैं, जिन्हें क्षेत्र की जनता आज भी याद करती है।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जन्मदिन की खुशियां साझा कीं और समाज सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। पूरे आयोजन के दौरान उत्साह का माहौल बना रहा।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य सुनीरा सिंह गौर, आकाश शाक्य, चंचल यादव, आकाश कुमार, विनोद कुमार भारती, मुकेश कुमार, रमेश चंद्रपाल, दीपक सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता, समर्थक एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे। सभी ने पूर्व मंत्री डीपी यादव के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Subscribe to:
Posts (Atom)
Score 4 out of 5 based on 1560 reviews
CLOSE ADS
CLOSE ADS

