बदायूं जिले के नगर पंचायत वजीरगंज चेयरमैन नूर सबा बेगम प्रतिनिधि जहीर अहमद ने कांशीराम जयंती पर चेयरमैन प्रतिनिधि जहीर अहमद ने राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल नोएडा में अर्पित किए श्रद्धा सुमन। वजीरगंज नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि ने गौतम बुद्ध नगर पहुंचकर मान्यवर कांशीराम जी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
बदायूं नगर पंचायत वजीरगंज के चेयरमैन प्रतिनिधि जहीर अहमद ने आज 15 मार्च 2026 को मान्यवर श्री कांशीराम जी की जन्म जयंती के शुभ अवसर पर राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल, नोएडा (गौतम बुद्ध नगर) पहुंचकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर जहीर अहमद ने मान्यवर कांशीराम जी के सामाजिक न्याय, समानता और बहुजन समाज के उत्थान के लिए किए गए संघर्षों को याद किया। उन्होंने कहा कि मान्यवर कांशीराम जी ने समाज के वंचित, शोषित और पिछड़े वर्गों को नई दिशा देने का कार्य किया, जिसे हमेशा याद रखा जाएगा।
उन्होंने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने और सामाजिक समरसता, भाईचारे तथा जनसेवा के संकल्प को दोहराया। इस अवसर पर मंडल और जिले के सभी कोऑर्डिनेटर और पदाधिकारी साथ रहे।
वजीरगंज चेयरमैन प्रतिनिधि ने रोजा इफ्तार पार्टी आयोजित कीचेयरमैन नूर सबा बेगम, प्रतिनिधि जहीर अहमद ने एक मीनार मस्जिद में किया
वजीरगंज चेयरमैन प्रतिनिधि ने रोजा इफ्तार पार्टी आयोजित की
चेयरमैन नूर सबा बेगम, प्रतिनिधि जहीर अहमद ने एक मीनार मस्जिद में किया आयोजन।बदायूं जिले के नगर पंचायत वजीरगंज स्थित एक मीनार मस्जिद में रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया।
यह आयोजन चेयरमैन नूर सबा बेगम और उनके प्रतिनिधि जहीर अहमद द्वारा किया गया।इस अवसर पर बड़ी संख्या में रोजेदारों, नगर पंचायत क्षेत्र के गणमान्य लोगों और स्थानीय नागरिकों ने सामूहिक रूप से इफ्तार किया। इफ्तार से पूर्व मस्जिद में क्षेत्र की अमन-चैन और खुशहाली के लिए विशेष दुआएं की गईं। अजान के बाद, रोजेदारों ने खजूर और पानी से अपना रोजा खोला।
वजीरगंज में साईं बाबा मंदिर का 15 वां वार्षिकोत्सव
बदायूं जिले के वजीरगंज स्थित श्री साईं बाबा मंदिर का 15वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर अन्नकूट का विशाल भंडारा आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। वार्षिकोत्सव की शुरुआत सुबह हवन-पूजन के साथ हुई। इसके बाद साईं बाबा की विशेष आरती की गई। आरती के पश्चात मंदिर परिसर में अन्नकूट का भंडारा शुरू हुआ। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा और श्रद्धालु साईं बाबा के जयकारे लगाते दिखे। इस कार्यक्रम में मंदिर समिति के सदस्य और क्षेत्र के गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग किया। मंदिर के पुजारी ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्री साईं बाबा मंदिर का वार्षिक उत्सव बड़े उत्साह के साथ मनाया गया, जिसमें क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।
वजीरगंज के तन्मय सिंह ने कठिन सैन्य प्रशिक्षण पूरा कर भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट का पद हासिल किया है।
ब्यूरो रिपोर्ट सर्वेश उपाध्याय बदायूं
वजीरगंज के तन्मय सिंह ने कठिन सैन्य प्रशिक्षण पूरा कर भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट का पद हासिल किया है। पासिंग आउट परेड के बाद वह आधिकारिक तौर पर सेना का हिस्सा बन गए हैं। तन्मय के पिता पी.पी.एस. सुरसेना में केंद्र अधिकारी हैं, जबकि उनकी माता गृहिणी हैं।
उनकी बड़ी बहन सी.डी.आर.आई. लखनऊ में शोधरत हैं। बेटे की इस उपलब्धि पर माता-पिता ने खुशी व्यक्त करते हुए इसे परिवार, वजीरगंज और पूरे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण बताया।तन्मय ने अपनी शुरुआती शिक्षा वजीरगंज कस्बे से प्राप्त की। उन्होंने बदायूं के ब्लूमिंगडेल स्कूल से हाई स्कूल 10 सीजीपीए के साथ उत्तीर्ण किया। इसके बाद केंद्रीय विद्यालय इफको से इंटरमीडिएट और रोहिलखंड विश्वविद्यालय, बरेली से स्नातक की पढ़ाई पूरी की।
उन्होंने संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सीडीएस (कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज) परीक्षा उत्तीर्ण की और ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी, चेन्नई से कमीशन व प्रशिक्षण प्राप्त कर सेना में शामिल हुए। देश सेवा शुरू से ही उनका लक्ष्य रहा है, जिसमें प्रवक्ता श्री कौशल कुमार सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा। तन्मय सिंह को ऐतिहासिक लद्दाख स्काउट रेजीमेंट में तैनाती मिली है। वह अब लद्दाख में देश की सीमाओं की रक्षा करेंगे
Balaji Sena India - राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकमल रस्तोगी जी ने संगठन का उत्तर प्रदेश के विस्तार करते हुये l
बरेली- श्री बाला जी सेना प्रारत हिन्दू संगठन को मजबूत हुये संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकमल रस्तोगी जी ने संगठन का उत्तर प्रदेश के विस्तार करते हुये l यूपी में संगठन के महिला। को चर्चा गठन करने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश के बदायूं से निवासी समाज सेविका कीर्ति ठाकुर जो की श्री बाला जी सेना भारत हिन्दू संगठन में आस्था और उनकी मजबूत हिन्दू विचार - धारा को देखते हुये श्री बाला जी सेना भारत हिन्दू संगठन से महिला आची प्रदेश अध्यक्षा उत्तर प्रदेश के पद पर मनोनीत किया l
राज राष्ट्रीय अध्यक्ष
श्री बाला जी सेना (भारत)
Wazirganj - छात्रा बनी एक दिन की थाना प्रभारी:वजीरगंज में मिशन शक्ति अभियान के तहत मिली जिम्मेदारी।
बदायूं के वजीरगंज थाने में R.V इंटर कॉलेज वजीरगंज की 12 कक्षा की एक छात्रा को 'मिशन शक्ति' अभियान के तहत एक दिन का थाना प्रभारी बनाया गया है। छात्रा दिशा को पुलिस के विभिन्न कार्यों और महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
पुलिस ने दिशा को थाना वजीरगंज का एक दिन का प्रभारी नियुक्त किया। थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि 'मिशन शक्ति' अभियान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्कूल की छात्रा दिशा को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
एक दिन की एसएचओ बनी दिशा ने थाने पहुंचे फरियादियों की विभिन्न समस्याओं को सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इन समस्याओं के तत्काल समाधान के निर्देश भी दिए।
इस दौरान, थाना प्रभारी जितेंद्र मार्गदर्शन के लिए मौके पर मौजूद रहे और दिशा को पुलिसिंग के पहलुओं से अवगत कराया।
एन आर इंटर कॉलेज का जलवा प्रदीप ने 84.6 पर्सेन्ट अंक प्राप्त कर ब्लॉक टॉप किया
एन आर इंटर कॉलेज का जलवा बरकरार कॉलेज के छात्र प्रदीप ने 84.6 पर्सेन्ट अंक प्राप्त कर ब्लॉक टॉप किया
एन आर इंटर कॉलेज वजीरगंज के छात्र प्रदीप पुत्र श्री बटेश पाल ने उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 में ब्लॉक वजीरगंज में प्रथम स्थान प्राप्त किया है.
कॉलेज के प्रबंधक शहनवाज शेख एवं प्रधानाचार्य बृजेश कुमार शर्मा एवं समस्त स्टाफ ने प्रदीप को उनकी इस सफलता पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की.
Subscribe to:
Comments (Atom)
Score 4 out of 5 based on 1560 reviews
CLOSE ADS
CLOSE ADS


